भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा,सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलॉट

oplus_140509184
oplus_140509184

बड़हरवा/साहिबगंज
बड़हरवा प्रखंड के कोटालपोखर एवं मयूरकोला गांव में शारदीय नवरात्रि पूजा का शुभारंभ धूमधाम एवं भक्तिभाव माहौल में भव्य कलश यात्रा रविवार को श्रद्धालुओं के द्वारा निकाला गया किया गया।कोटालपोखर में कलश यात्रा थाना रोड दुर्गा मंदिर से निकलकर गांधी मोहल्ला,मुख्य सड़क का भ्रमण करते हुए शांति चौक दुर्गा मंदिर से पुनः थाना रोड दुर्गा मंदिर तक वापसी हुई।वही मयूर कोला गांव में भी भव्य कलश यात्रा भक्तिमय वातावरण में ढोल नगाड़े के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए जंगली पोखर पावन जल भरकर मंदिर परिसर तक पहुंचा। मां दुर्गा,जय शेरे वाली के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।वही कोटालपोखर,पथरिया,केशोपुर,मयूर कोला,बिशनपुर,बड़हरवा सहित पतना एवं बड़हरवा प्रखंड के विभिन्न गांवों में उत्साह देखने को मिल रहा है।जगह जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए है,जहां मां दुर्गा की आराधना एवं पूजा की तैयारी की गई है।कलश यात्रा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटालपोखर पुलिस सतर्क एवं जगह जगह तैनात थे। एसआई प्रदीप महतो, एएसआई विश्वनाथ बैठा,एएसआई रघुवीर दास के साथ पुलिस बल कलश यात्रा में शांति व्यवस्था के लिए चौकस दिखे।शोभा यात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष साजन कुमार,राजीव गुप्ता,श्रीप्रकाश वही मयूर कोला समिति के अध्यक्ष नारायण चंद्र साहा,सचिव शारदा नंद तिवारी,अनूप लाल रजक ,संजय घोष,अनिकेत तिवारी,कालेश्वर साहा,भोला साहा के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *