
संतोष तिवारी की रिपोर्ट
बड़हरवा/साहिबगंज
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को जेसीबी की मदद से सड़क से गिट्टी बालू,धूल ,गड्ढों से जलजमाव को सड़क के किनारे से जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से हटाया गया। सड़क सुरक्षा के तहत चौड़ामोड़,कोटालपोखर मुख्य सड़क एवं मयूरकोला गांव में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे कीचड़,गिट्टी बालू के जमा होने के कारण सड़क सकरा हो गया था जिस कारण दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती थी। सफाई अभियान चलाना एक बेहद जरूरी और सराहनीय कदम है। इस तरह की प्रशासनिक कार्रवाई से न केवल जाम की समस्या से राहत मिलती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आती है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सभी बाधाओं को दूर किया गया । रास्तों के साफ होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए विजिबिलिटी बढ़ती है।आपातकालीन सेवाओं में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों को निकलने के लिए रास्ता साफ रहता है वहीं स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को परेशानी से निजात मिलेगा।मयूरकोला,कोटालपोखर पल्स टू में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।थाना प्रभारी पवन कुमार ने नागरिक सुरक्षा के लिए चौड़ामोड़ के पास बैरिकेट की व्यवस्था करवाई एवं रंगे हुए ड्रम की व्यवस्था भी करवाया गया।थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की द्वारा इस तरह की कार्रवाई की जाती है,इसी के तहत साफ सफाई अभियान चलाकर रास्ते को पूरी तरह सुचारू किया गया।




