
बरहरवा (साहिबगंज) बरहरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को भीबी जी राम जी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक बीडीओ सनी कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित कि गई । इस दौरान पूर्व में संचालित मनरेगा योजना के तहत विभिन्न योजना की समीक्षा करते हुए पूर्ण हुए सभी योजनाओं को जियोटेक कर क्लोज करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान बीपीओ बिजय राजवीर ने मौजूद रोजगार सेवकों को विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” (जी राम जी) योजनाओं की क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक जानकारी दिए ।साथ ही उन्होंने कहा कि भीबी जी राम जी इस नए कानून के तहत अब ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। यह नया कानून देश भर में मनरेगा के स्थान पर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी रूप से लागू हो गया है। उन्होंने कहा इसके तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाना हम सभी का दायित्व है। जीरामजी योजनाओं से जुड़े सभी सक्रिय मजदूरों का आधार व बैंक अकाउंट केवाईसी जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि उनके मानदेय भुगतान में कोई तकनीकी बाधा न आए।ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के लिए भीबी जीराम जी के तहत अधिक से अधिक नए मजदूरों का निबंधन (रजिस्ट्रेशन) कराना सुनिश्चित करेंगे।इस मौके पर प्रखंड और पंचायत स्तर के कई कर्मी, रोजगार सेवक और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।








