भीबी जी रामजी क्रियान्वयन को लेकर बड़हरवा प्रखंड मुख्यालय में बैठक रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह ,कोटालपोखर में निकलेगा भव्य रथ यात्रा आईआरसीटीसी होटल घोटाला: दिल्ली उच्च न्यायालय ने आरोपों को चुनौती देने वाली लालू यादव की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा भारत समाचार नेटवर्क18 और सीएनएन इंटरनेशनल ने 10 वर्षों के लिए साझेदारी का नवीनीकरण किया | भारत समाचार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार सरकारी नौकरियों में ‘सामान्य’ सीटों के लिए पात्र हैं यदि वे कट-ऑफ, नियम एससी को पार कर लेते हैं | भारत समाचार बोर्ड परीक्षाएं दोबारा लिखी गईं: कर्नाटक ने दृष्टिबाधित छात्रों के लिए कंप्यूटर की अनुमति दी | भारत समाचार

रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह ,कोटालपोखर में निकलेगा भव्य रथ यात्रा

बरहरवा/साहिबगंज

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर जिले भर में हर्ष का माहौल है एवं विभिन्न मंदिरों में जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। राजमहल, बरहरवा, कोटालपोखर सहित अन्य प्रखंडों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धालुओं के द्वारा काफी हर्षोल्लास पूर्वक माहौल में निकाला जाता है। मान्यता है कि प्रत्येक वर्ष भगवान जगन्नाथ 9 दिन के लिए अपने मौसी घर जाते हैं, इसी उपलक्ष्य में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा काफी हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धालुओं के द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है।इस बाबत बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवासिनी मंदिर में भगवान जगन्नाथ के रथ में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा सवार होकर रथ मौसी बाडी को रवाना होंगे, वहीं पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहेगा। जबकि प्रखंड के कोटालपोखर में भी काफी हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें